===============
आज जुमे का दिन है और जुमे के वक़्त तक तस्वीर काफ़ी साफ़ हो चुकी होगी. मोदी एण्ड कंपनी जिस तरह से 'जश्न' मनाने की तैय्यारी कर रही है, वह डरा रहा है. यदि वे जीतते हैं तो 'जश्न' मनाएँगे और यदि हारते हैं तो जश्न मनाने के लिए तैयार सामग्री का वे कोई और इस्तेमाल कर सकते हैं. भाजपा मुख्यालय में और उसकी हर शहरों के दफ्तरों में जिस तरह से गोला-बारूद-पटाख
मैं आप सभी से और ख़ास तौर से मुसलमानों से अपील करूँगा कि मोदी एण्ड ब्रिगेड चाहे 'जश्न' मनाएँ या 'गम', कृपया शांत रहें और शांति बनाए रखें. उनके उकसावे में न आएँ. जुमे की नमाज़ शांति से अदा करें और यदि असामाजिक तत्वों की तरफ़ से कुछ होता है तो पुलिस और प्रशासन को सूचना दें. प्रशासन कुछ नहीं भी करता हो तो भी क़ानून अपने हाथों में न लें. कल का दिन और आने वाले दिन भी हमारे लिए और हमारे मुल्क के लिए काफ़ी सब्र-आज़मा हैं. प्लीज अपना सब्र न खोएं क्योंकि नुकसान इन नेताओं का नहीं होता है, गुंडे-मवालियों का नहीं होता है, हम और आप जैसे आम लोगों का होता है और हमारे इस मुल्क का होता है.
Saiyed jillani Miya
No comments:
Post a Comment